ताजा खबरेंदुनियादेशमुंबईराष्ट्रीय

महाराष्ट्र झुकेगा नहीं, रुकेगा नहीं- आदित्य ठाकरे

415

आज कई शिवसेना पदाधिकारियों के घर आयकर विभाग ने छापा मारा है। वहीं अब इन कार्रवाई पर राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) का बड़ा बयान है। उन्होंने कहा कि, “केंद्रीय जांच एजेंसियों की ओर से एक के बाद एक रेड यह दिल्ली का महाराष्ट्र पर आक्रमण है। लेकिन महाराष्ट्र इस तरह की हरकतों के आगे नहीं झुकेगा, नहीं रुकेगा। उन्होंने यह बयान मुंबई में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया।

बीएमसी चुनाव को लेकर शिवसेना बनाम भाजपा के बीच माहौल गरमाया हुआ है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप, गिरफ्तारी, छापेमारी जारी है। इसी कड़ी में आयकर विभाग की एक टीम ने पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे के करीबी सहयोगी राहुल कनाल और एक युवासेना पदाधिकारी के घर पर छापा मारा है। पत्रकारों को इस मुद्दे पर आदित्य ठाकरे ने प्रतिक्रिया दी। इसके दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना।

आज युवासेना के पाधिकारी राहुल कनाल पर आयकर विभाग ने छापा मारा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘महाराष्ट्र पर पहले से ही हमले हो रहे हैं। यह दिल्ली का हमला है। जब से यहां चुनाव हुए हैं। तब से यह सिलसिला चल रहा है और महाविकास से भाजपा घबराई हुई है। ऐसा बी यूपी, हैदराबाद, बंगाल में किया गया था। अब यह महाराष्ट्र में शुरू हो गया है। सारी केंद्रीय एजेंसियां ​​भाजपा की प्रचार मशीनरी बन गई हैं। लेकिन महाराष्ट्र नहीं झुकेगा और महाराष्ट्र नहीं रुकेगा।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/coaches-will-be-increased-in-15-pairs-of-trains-the-journey-of-passengers-will-be-comfortable/

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़