मखदूम शाह बाबा (माहिम दरगाह) के सम्मान में हर साल आयोजित होने वाला 10 दिनों के माहिम मेला की शुरुआत हो चुकी है। माहिम दरगाह में इस बार लाखों की संख्या में भीड़ आने की उम्मीद है। भीड़भाड़ को देखते हुए माहिम दरगाह में हर तरह के प्रबंधन पर ध्यान दिया जा रहा है। CCTV , पुलिस और दरगाह के सभी कर्मचारियों को सुरक्षा पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए है। 1910 से राजपत्रित मेले में 14वीं शताब्दी के सूफी संत मखदूम फकीह अली माहिमी को पुलिस द्वारा पहली चप्पल भेंट करने का सम्मान है, जिनकी कब्र माहिम दरगाह पर है।
Also Read :-https://metromumbailive.com/mumbais-double-decker-bus-turns-85-mumbaikars-favorite-ride/