बर्थडे (Birthday)का दिन इंसानों के लिए ख़ास होता है। अपनी ज़िन्दगी के एक साल कम होने पर हम अपनी इस दुनिया में आने का जश्न मनाते है। जश्न के तरीके भी अलग-अलग होते है। कोई घर पे तो कोई बड़े से हॉल में पार्टी देता है। लेकिन क्या कभी आपने शमशान में किसीको बर्थडे पार्टी देते हुए सुना है ?दरसल ऐसा हुआ है जहाँ मुंबई से सटे ठाणे जिले में कल्याण के एक शख्स ने शमशान में अपना बर्थडे मनाया।जानकरी के मुताबिक ठाणे जिले के कल्याण के रहनेवाले 54 साल गौतम रतन मोरे ने शमशान में अपना जन्मदिन मनाया जिसमें 100 लोग शामिल भी हुए थे। शमशान में जन्मदिन मनाने को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तो मोरे ने कहा की उन्हें इसकी प्रेरणा सिंधुताई सपकाल से मिली जो अन्धविश्वास से दूर रहना सिखाया करती थी।जिन्होंने कला जादू के खिलाफ अभियान भी चलाया था। उन्होंने कहा की इस जश्न के जरिये मैं लोगों को सन्देश देना चाहता हूँ की शमशान जैसी जगहों में किसी भी तरह के भूत-प्रेत का निवास नहीं होता।
Also Read :- https://metromumbailive.com/ghatkopar-police-busted-a-gang-of-motorcycle-thieves/