भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) के जाने-माने कलाकार रवि किशन आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। वो एक सफल अभिनेता के साथ-साथ सफल नेता भी रहे है। रवि किशन हमेशा से ही अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहे हैं। रवि किशन और बॉलीवुड एक्ट्रेस नगमा की लव स्टोरी की चर्चा हर तरफ थी। आज हम आपको रवि किशन के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी और नगमा की लव स्टोरी के बारे में बताने वाले है। कैसे दोनों की मुलाकात हुई और कैसे प्यार आगे बढ़ा।
भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार रवि किशन एक जमाने में अदाकारा नगमा के साथ कई फिल्मों में काम कर रहे थे। उसी दौरान वो नगमा की सुंदरता पर फिदा हो गए थे।
भोजपुरी इंडस्ट्री में रवि किशन ने सबसे पहले नगमा के साथ ही काम किया था। जिसके बाद दोनों करीब आ गए थे।रवि किशन और नगमा की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करने लगे। इन दोनों की जोड़ी जल्द ही भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी बन गई। ये दोनों जिस फिल्म में होते थे, फैंस उस फिल्म को खूब पसंद करते थे।
फिल्मों में साथ काम करते-करते रवि किशन एक्ट्रेस नगमा को दिल दे बैठे थे। जिसको लेकर खूब चर्चा हुई थी।भोजपुरी स्टार रवि किशन जब एक्ट्रेस नगमा से प्यार करने लगे थे, तब उस दौरान को शादीशुदा थे।रवि किशन खाली शादीशुदा ही नहीं थे, बल्कि उनके चार बच्चे भी थे।
रवि किशन और नगमा के अफेयर की खबरें जब सामने आई तब सब हैरान थे। रवि किशन की पत्नी को जब इसकी खबर लगी तो खूब हंगमा हुआ था। लेकिन बाद में इस रिश्ते को मान लिया था।
रवि किशन एक इंटरव्यू में खुद इस बात को स्वीकार किया कि वो नगमा से प्यार करते है।रवि किशन और नगमा एक दूसरे के साथ काफी सहज थे। दोनों की लव स्टोरी के चर्चे चारों ओर होने लगे थे। हालांकि इस रिश्ते में बीच में कुछ दिनों खटास आना शुरू हो गई और दोनों का ब्रेकअप हो गया।
Reported By :- Nitesh Thakur
Also Read :- https://metromumbailive.com/famous-singer-of-punjab-jailed-for-2-years/