ताजा खबरें

खसरे से लड़ाई शुरू, लोगो के असहयोग ने बढ़ाई चिंता

310

लोगो के असहयोग से बढ़ी चिंता ,ठाणे जिला सहित पूरे महाराष्ट्र में बढ़ते खसरा बीमारी से निपटने के लिए टास्क फ़ोर्स ने जिला प्रशासन व नगर पालिकाओं को आइसोलेशन व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। वही दूसरी तरफ खसरे रोकथाम और जागरूकता के लिए गठित सर्वेक्षण टीम को लोगो के विरोध का सामना कर पड़ रहा है।

मसला ये है कि जिस भी दरवाजे पर सर्वेक्षण टीम पहुच रही है, उस दरवाजे पर बाहर से ताला नजर आ रहा है। जबकि घर मे घर लोग है फिर भी बाहर से ताला लगाकर घर में नही होने का नाटक कर रहे है। ऐसे में सर्वेक्षण टीम को खसरा कैसे रुका जाए ये समस्या सता रही है। और दिन प्रितिदिन खसरा बढ़ता जा रहा है। इसलिए खसरा से बचाव के लिए मनपा के माध्यम से टिकाकरण अभियान और सर्वे सुरु कर दिया है।

इसमें मुंब्रा, शील, और वर्तक नगर में स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यस्था कर दी गई है। ठाणे मनपा सिमा में अब तक 274 लोगो के नमूने लिए गए है जिसमें से 54 खसरे से संक्रमित पाए गए है। 0 से 5 साल तक 70%, 6 से 15 साल तक 29%, और 15 से 18 साल तक 1% मरीजो का समावेश है।

Also Read: राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी पर एट्रोसिटी का केस दर्ज

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़