महाराष्ट्र में खसरे का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। खसरे का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन खसरे के नए मामले सामने आ रहे हैं। आज राज्य में खसरे का प्रकोप 139 गुना बढ़ गया है वही अबतक16 हजार 597 संदिग्ध मरीजों का पता चला है।खसरे की बढ़ती संख्या को देखते हुए जनस्वास्थ्य विभाग ने रूबेला टीकाकरण अभियान 15 दिसंबर से शुरू किया है। जिसके मुताबिक 9 महीने से 5 साल की आयु के जिन बच्चों को खसरा रूबेला के टीके की एक खुराक नहीं दी गई है, उन्हें 28 दिनों के अंतराल पर एक खुराक दी जाएगी। इस हिसाब से अब तक 14,952 बच्चों को पहली खुराक दी जा चुकी है। तो वहीं दूसरी खुराक 14595 बच्चों को दी जा चुकी है।प्रदेश में पिछले चार साल से खसरे की स्थिति को देखें तो इस साल यानी 2022 में खसरे की स्थिति काफी चिंताजनक हो गयी है.
Also Read: पूर्व मंत्री बच्चू कडू ने अपने गृहनगर बेलोरा में मतदान के अधिकार का प्रयोग किया