ताजा खबरें

मुंबई के मस्जिदों से होगी खसरे के टीकाकरण की घोषणा, डर हटाने के लिए BMC का फैसला

360

मुंबई (Mumbai)में लगातार खसरे का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। खसरे के प्रकोप को देखते महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी अधिकारीयों को एहम दिशा निर्देश देना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात का ध्यान रखने के लिए कहा की टीकाकरण पर ख़ासा ध्यान दिया जाया। लोगों में जागरूकता फ़ैलाने के लिए अब BMC ने बड़ा निर्णय लिया है। अब मस्जिदों से खसरे के टीकाकरण को लेकर लोगों में जागरूकता फ़ैलाने का काम किया जाएगा।

मुंबई में फिलाल 164 बच्चे खसरे से संक्रमित है। इनमें से कई बच्चों ने टीके नहीं लगाए थे। BMC के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक गोवंडी इलाके में मुसलमानों की संख्या ज्यादा है और ये लोग खसरे के टीकाकरण से काफी डरते है। कई लोगों को ये डर सताता है की टीकाकरण से उन्हें कोई अन्य बीमारी न हो जाये। इन सभी अफवाहों को दूर करने के लिए BMC ने धर्मगुरुओं की मदद लेने का फैसला किया ,वही आज जुमे की नमाज़ के वक़्त खसरे के टीकाकरण को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाई जाएगी। BMC के स्वास्थ अधकारियों और मौलानाओं की बैठक के बाद ये निर्णय लिया गया।

Also Read : – https://metromumbailive.com/mumbai-maharastra-tax/

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़