शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक के प्रयासों से मीरा-भायंदर के नागरिकों को दोगुनी खुशी मिलने वाली है। जहां अगले वर्ष 2023 में दिवाली के पहले मेट्रो में सफर करने का सपना पूरा होने की उम्मीद है। वहीं ठाणे-गायमुख मेट्रो का विस्तार कर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा तक लाने का प्रयास सरनाईक द्वारा किया जा रहा है।
बता दें कि, शिवसेना विधायक सरनाईक पिछले कई वर्षों से मीरा-भायंदर टू दहिसर यानी मुम्बई तक मेट्रो सेवा शुरू करने पर जोर दे रहे थे। लेकिन इसमें बहुत सारी अड़चनें थी। जिसमें सबसे बड़ी समस्या शहर में मेट्रो कारशेड के लिए जगह की अनुपलब्धता और छत्रपति शिवाजी महाराज रोड जो शहर की मुख्य सड़क है।
उसपर वाहन आवागमन में उत्पन्न होने वाली बाधाएं।
MMRDA ने पहले ही इन समस्याओं के बारे में सरकार को अवगत कराया था। जिसमें कहा गया था कि यहां मेट्रो संभव नहीं है। इस पर सरनाईक ने यहां नागपुर की तर्जपर मेट्रो चलाने का सुझाव दिया। जिसमें शहर में मेट्रो और सड़क को ऊंचा किया जाए। तो मेट्रो चल सकती है।
विधायक सरनाईक के सुझाव पर तत्कालीन आयुक्त यूपीएस मदान ने गठबंधन सरकार के दौरान मीरा-भायंदर से तक मेट्रो-9 के काम को मंजूरी दी थीं। जिसका काम अब तेजी से चल रहा है।
Reported By :- Rajesh Soni
Also Read :- https://metromumbailive.com/shivsenas-dabba-gul-in-mumbai-dont-show-disrespect-to-shiv-sainiks-bjp/