ताजा खबरें

MHB पुलिस ने गणपत पाटिल नगर से एक बांग्लादेशी को किया गिरफ्तार

368

मुंबई – मुंबई के बोरीवली पश्चिम गणपत पाटील नगर से MHB पुलिस के अधिकारियों ने एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है जो अवैध रूप से मुंबई में आकर रह रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी एक बांग्लादेशी MHB पुलिस स्टेशन की हद में गणपत पाटील नगर में घूम रहा है। जिसके बाद पुलिस उपनिरीक्षक दीपक हिन्डे ने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कई टीम बनाकर गणपत पाटील नगर में जांच पड़ताल सुरु की। जहां पर बाबू मुनीर शेख (31) से पूछताछ की गई तो उसने सही जवाब नही दिया। उसकी पहचान पत्र से पता चला की मूलगाव बिलबावास, थाना कलिया, जिला खुलना, बांग्लादेश लिखा हुआ था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। MHB पुलिस मामला दर्ज कर यह जांच कर रही है, कि बाबू मुनीर शेख (31) बांग्लादेश से किस काम से आया था और इसके साथ और कितने लोग आए थे।

Also Read: सांसद गजानन कीर्तिकर ने लोकसभा में लोकल के हजारों यात्रियों के लिए बड़ी मांग की

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़