ताजा खबरें

MHB पुलिस ने घर के अंदर जुआ चलाने वाले जुआरियो को किया गिरफ्तार

407

बोरीवली – मुंबई के बोरीवली पश्चिम MHB पुलिस स्टेशन की हद में गणपत पाटील नगर और शास्त्री नगर में MHB पुलिस के अधिकारियों ने रात में 2 जगहों पर रेड डाला। गणपत पाटील नगर से 23 लोग और शास्त्री नगर से 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शास्त्री नगर एक घर के अंदर पैसे लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

जिसके बाद MHB पुलिस के अधिकारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में छापा मारा। जहां जुवार चलाने वाले मालिक के साथ 18 ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया और गणपत पाटिल नगर गली नं 4 रोड पर सोडत लॉटरी जुवार खेलने वाले 23 लोगो को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले आगे की जांच MHB पुलिस कर रही है।

Also Read: उद्धव ठाकरे गुट के कार्यकर्ता पर हफ्ता उगाही का केस दर्ज

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़