ताजा खबरें

MMRDA कोस्टल रोड और ईस्टर्न फ्रीवे को टनल से करेगा कनेक्ट

423

मुंबई में MMRDA ने मरीन ड्राइव से ईस्टर्न फ्रीवे को जोड़ने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है जिससे यात्रियों का सफर जल्द ही आसान हो सकेगा और वो कम से कम समय में पहुंच सकेंगे। वही ऑरेंज गेट से मरीन ड्राइव तक एक सुरंग के निर्माण के लिए ₹6,327 करोड़ का टेंडर भी जारी किया गया है। लगभग 3.5 किलोमीटर लंबी यह सुरंग, दक्षिणी मुंबई यातायात को ट्रांसहार्बर लिंक से जोड़ने की भी उम्मीद है। राज्य के अधिकारियों ने कहा कि मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट (एमएमआरडीए) ने सुरंग को लेकर जानकारी पेश की है। शाम के समय शहीद भगतसिंह रोड पर ट्रैफिक जाम से लोग काफी ज्यादा परेशां हो जाते है क्योंकि उन्हें ईस्टर्न फ्रीवे पर आने में एक घंटे से अधिक का समय लगता है।हालाँकि इस सुरंग के बनने से यात्रियों का सफर दस मिनट में पूरा किया जा सकेगा।

Also Read: 3 साल की बच्ची को महिला ने रेलवे ट्रैक पर फेंका, CCTV आया सामने

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़