ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रराष्ट्रीय

महिलाओं को प्रलोभन देकर फंसाने वाले स्पा मालिकों के खिलाफ मनसे आक्रामक

399

मुम्बई (Mumbai)के मानखुर्द इलाके में मनसे ने स्पा मालिकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मनसे नेताओं का आरोप है कि कुछ स्पा मालिक सोशल मीडिया पर महिलाओं को अच्छी सैलरी का लालच देकर नौकरी के नाम पर उनका शोषण करते हैं। लेकिन अब ऐसे स्पा चालकों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसी चेतावनी मनसे नेता जगदीश खांडेकर ने दी है।

उन्होंने कहा कि, ‘जो भी स्पा चालक अच्छी नौकरी और पैसों का लालच देकर महिलाओं का शोषण करेगा उसको सड़क पर मारा जाएगा।

स्पा चालकों द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट भेजकर महिलाओं को फंसाने की साजिश का खुलासा मनसे कार्यकर्ता कैलाश खुडे ने की।

मेट्रो मुम्बई के लिए विनोद काम्बले की रिपोर्ट

Reported By :- Rajesh Soni

Also read :-https://metromumbailive.com/sonu-sood-arrived-at-the-product-launch-said-a-big-thing/

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़