ताजा खबरेंपॉलिटिक्स

नागरिकों की समस्या को लेकर सड़को पर उतरे मनसे कार्यकर्ता

402

एल वार्ड के बाहर किया गया जोरदार आंदोलन

मुंबई के चांदीवली और कनीला विधानसभा क्षेत्र में महानगर पालिका की और से निर्माण होने वाली समस्याओं और किए जा रहे भ्रष्टाचार को लेकर मनसे कार्यकर्ता आक्रमक हो गए। इसी बीच गुरुवार को मनसे कार्यकर्ताओं की ओर से महानगर पालिका के एल वार्ड के बाहर आंदोलन किया गया। इस दौरान जम कर नारेबाजी की गई। इन विभागों में बड़ रहे प्रदूषण, अवैध निर्माणकार्य और शौचालय के साथ-साथ अस्वच्छता को लेकर मनसे विभाग अध्यक्ष महेंद्र भानुशाली और संजय टर्डे के नेतृत्व में मनसे कार्यकर्ताओं की ओर से जोरदार आंदोपन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में मनसे कार्यकर्ता और पधाधिकारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस दौरान इन समस्याओं का निवारण करने को लेकर 4 दिन का अल्टीमेटम भी कार्यकर्ताओं की ओर से दिया गया है। आपको बता दे कि पनवेल में बुधवार को मनसे प्रमुख रास ठाकरे की ओर से की गए भाषण के बाद अब मुंबई सहित अन्य इलाकों में मनसे कार्यकर्ता आक्रमक हो गए है और नागरिकों को परेशानियों होने वाले मुद्दों को लेकर आंदोपन किया जा रहा है।

Also Read:

कुर्ला में समस्याओं के विरोध में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का धरना प्रदर्शन!

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़