मुंबई में दंगे जैसे हालात होने पर पुलिस कितनी सतर्क है? यह मुंबई पुलिस ने करके दिखाया है। यह मॉक ड्रिल घाटकोपर के आचार्य अत्रे मैदान में सर्कल सात के सभी पुलिसकर्मियों द्वारा किया गया। इसमें विशेषज्ञ अधिकारियों ने पुलिस का मार्गदर्शन किया और दिखाया कि पथराव, सड़क जाम करना, दो गुटों में मारपीट, आगजनी, घायल लोगों जैसी स्थितियों से कैसे निपटा जाए। पुलिस उपायुक्त पुरुषोत्तम कराड ने कहा कि यह प्रदर्शन पुलिस के आत्मबल को बढ़ाने, अभ्यास करने और नागरिकों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए आयोजित किया गया है.
Also Read: HBD :KGF के रॉकी भाई ,कभी 300 रुपये लेकर पहुंचे थे बैंगलूर