खार(Khar) : मुम्बई खार में विदेशी महिला से छेड़छाड़ की घटनासामने आयी है ,मुंबई के पश्चिमी उपनगर खार इलाके में लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान एक कोरियाई यूट्यूबर महिला के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ किया। खार पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोबीन चंद मोहम्मद शेख (19 साल) और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी (20 साल) के रूप में हुई है।
Also Read :- https://metromumbailive.com/adopted-a-leopard-on-the-wedding-anniversary/