ताजा खबरें

दुनिया के इन 10 शहरों में सबसे ज्यादा अरबपति

413

मुंबई : दुनिया में सबसे ज्यादा अरबपतियों वाले शहरों की लिस्ट में China अव्वल है. इसके चार शहर टॉप-10 लिस्ट में हैं. वहीं भारत की आर्थिक राजधानी Mumbai को वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स की लिस्ट में आठवें नंबर पर रखा गया है।

बीजिंग-न्यूयार्क आगे-पीछे

वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स (World of Statistics) ने दुनिया के टॉप-10 शहरों की लिस्ट जारी की है, जहां पर सबसे ज्यादा अरबपति रहते हैं। इनमें चीन का बीजिंग (Beijing) सबसे पहले पायदान पर है । देश की राजधानी बीजिंग में रहने वाले अरबपतियों की संख्या 100 है। गौरतलब है कि इस चीनी शहर की लगभग 2.30 करोड़ से ज्यादा है।

वहीं इस मामले में दूसरे नंबर पर अमेरिका का न्यूयार्क सिटी (New York City) शहर आता है। साल 2021 के मुताबिक, 84.7 लाख की आबादी वाले इस बड़े शहर में लगभग बीजिंग के बराबर ही 99 अरबपति रहते हैं. लिस्ट में तीसरे नंबर पर हांगकांग (Hong Kong) का नाम आता है और ये शहर 80 अरबपतियों का घर है।

दुनिया में सबसे अमीरों के पसंदीदा शहरों की लिस्ट में और भी नाम शामिल हैं। इसमें चौथे पायदान पर रूस का मास्को (Moscow) शहर आता है. इसमें 79 अरबपति रहते हैं। इसके अलावा China का एक और शहर Shenzhen भी अरबपतियों की फेवरेट लिस्ट में है।

Also Read: ईडी ने कसा शिकंजा

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़