ताजा खबरें

मुंबई की पहचान ऐसे विश्व प्रसिद्ध डब्बे वालों के लिए सांसद गोपाल शेट्टी ने सुविधा उपलब्ध करवाई

325

उतर मुंबई सांसद गोपाल शेट्टी (Gopal Shetty)के प्रयत्न से मुंबई के जगप्रसिध्ध डब्बे वालों के लिए निवारा शेड (छांव देने वाले आश्रय स्थल) का उद्घाटन बोरीवली रेल्वे स्टेशन प्लेट फार्म नम्बर ३ पर किया गया। मुंबई में ऑफिस या अपने व्यापार स्थल पर व्यक्ति को घरका भोजन मिले इसका पूरा श्रेय मुंबई की अनूठी टिफिन सर्विस देनेवाले डब्बे वालों को जाता है। यह मराठी टोपी पहने एक ऐसा डब्बा पहुंचाने वाले भाइयों का संगठन है की कभी भी कोई भी डब्बा गलत स्थान या गलत व्यक्ति को नहीं पहुंचता। सटीक समय पर सटीक स्थान और व्यक्ति को डब्बे पहुंचाने वाले इन भाइयों के लिए छांव देनेवाले शेड की आवश्यकता थी। भाजपा युवा मोर्चा उत्तर मुंबई अध्यक्ष अमर शाह से यह बात रखने के पश्चात एक निवेदन सां.गोपाल शेट्टी को डब्बे वालों ने निवेदन दिया।
डब्बे वालों के सोपान मोरे और मुंबई टिफिन बॉक्स सप्लायर्स एसोसिएशन और नूतन टिफिन बॉक्स सप्लायर्स चैरिटी ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा सांसद गोपाल शेट्टी से विनंती की गई की उन्हें टिफिन सर्विस पहुंचाते समय धूप बारिश इत्यादि का सामना करना पड़ता है। रेल्वे स्टेशन पर एक शेड निर्माण होने पर उसकी छांव में काम करना आसान होगा।
एक दिवस का भी विलंब न करते हुए सांसद गोपाल शेट्टी ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मयूर ओवरसियर से बात की और रेलवे अधिकारी वर्ग से संपर्क किया।
आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान अर्थात अगस्त में अमर शाह से मिलकर मांग करने के बाद आज नवंबर में डब्बेवाले संगठन को एक आश्रय स्थान सांसद गोपाल शेट्टी ने करके लोकार्पण किया है।
इस त्वरित कार्रवाई के लिए डब्बे वालों के संगठन ने प्रतीकात्मक टिफिन देकर सां.गोपाल शेट्टी का विशेष सत्कार किया।
साथ ही शाल पुष्पगुच्छ देकर सांसद शेट्टी के द्वारा निर्मित इस शेड के लिए धन्यवाद किया।
आगे आनेवाले दिनों में एक साइकिल स्टैंड की मांग भी मुंबई टिफिन बॉक्स सप्लायर्स एसोसिएशन ने इस अवसर पर की है।
इस अवसर पर सांसद गोपाल शेट्टी के साथ वरिष्ठ नगरसेवक प्रवीण शाह, उत्तर मुंबई युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमर शाह, नैनेश शाह, मयुर ओवरसियर, बोरीवली भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता और टिफिन बॉक्स एसोसियेशन और चैरिटी संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Also Read :-https://metromumbailive.com/sanjay-nirupam-varsova/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़