मुंबई के नवी मुंबई(Navi Mumbai) को जोड़ने वाले देश के सबसे लंबे समुद्रीय ब्रिज एमटीएचएल (MTHL) को शिवडी वर्ली ब्रिज (Shivdi Worli Bridge) से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है।एमएमआरडीए (MMRDA) के माध्यम से पिचेल तीन दिनों में एलिवेटेड कनेक्टर में स्पेन लॉन्चिंग का काम किया जा रहा है। MTHL के साथ इस प्रोजेक्ट को भी समय पर पूरा करने का प्रयास एमएमआरडीए कर रहा है।
बहुप्रतीक्षित वर्ली शिवडी कनेक्टर प्रोजेक्ट की कुल लागत 1,300 करोड़ से ज्यादा होने ही संभावना है। वैसे 2013 के शुरुआत में इसकी लागत 575 करोड़ रुपए आंकी गई थी, परंतु धीरे धीरे 1,250 करोड़ के उपर पहुंच गई है। बताया गया की देरी होने के साथ इसकी लागत और बढ़ेगी। प्रोजेक्ट एफ्सीटेड पीपल यानी PAP को लेकर काफी समय तक विवाद चला था, हालांकि अब ये मामा सुलझा लिया गया हैं
Also Read :- https://metromumbailive.com/bipasa-basu-karan-singh/