Mumbai : गोवंडी न्यू गौतमनगर इलाके में एक छोटी-सी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि दो लोगों ने मिलकर एक 33 वर्षीय व्यक्ति को डंडों से बेरहमी से पीट दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन घटना के बाद से ही दोनों फरार हैं। (Mumbai)
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित व्यक्ति आदित्य चव्हाण अपने दोस्त श्रावण विलास के साथ गोवंडी न्यू गौतमनगर इलाके में एक सार्वजनिक शौचालय के पास बैठा था। उसी दौरान आरोपी सलमान खान तेज रफ्तार में अपना ऑटो रिक्शा उसके सामने से निकालने लगा। रिक्शा काफी तेज था, जिससे आदित्य चव्हाण को लगा कि वह टकरा सकता था।
इस पर गुस्से में आकर आदित्य ने रिक्शा चालक से कहा – “अंधा है क्या? दिखाई नहीं देता?” बस इतनी सी बात पर आरोपी सलमान खान और रिक्शे में बैठे एक अन्य शख्स ने मिलकर आदित्य चव्हाण पर हमला कर दिया।
रिक्शा चालक सलमान खान और उसके साथी ने बिना कोई और बात किए आदित्य पर डंडों से हमला करना शुरू कर दिया। उन्होंने आदित्य को बुरी तरह पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इस हमले में आदित्य के सिर, पीठ और पैरों पर गहरे घाव हो गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर आदित्य को बचाया और उसे अस्पताल पहुंचाया। (Mumbai)
घटना के तुरंत बाद गोवंडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने सलमान खान और उसके साथी के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, घटना के बाद से ही दोनों आरोपी फरार हैं, और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
Also Read : Mumbai Malvani : संभाजी महाराज पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार