ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

Mumbai travelers : अटल सेतु अब बांद्रा-वरली सी लिंक से जुड़ेगा।

1.7k
Mumbai travelers : अटल सेतु अब बांद्रा-वरली सी लिंक से जुड़ेगा।
Mumbai travelers : अटल सेतु अब बांद्रा-वरली सी लिंक से जुड़ेगा।

Mumbai travelers : मुंबईकरों का सफर अब और भी तेज और सुविधाजनक होने जा रहा है। अटल सेतु अब सीधे बांद्रा-वरली सी लिंक से जुड़ने जा रहा है। नवी मुंबई से मुंबई आने वाले यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) शिवडी-वरली एलिवेटेड कनेक्टर (SWEC) बना रही है। इस कनेक्टर के तहत मध्य और पश्चिम रेलवे मार्गों पर 3 हजार मेट्रिक टन वजन का डबल डेकर पुल निर्माण किया जाएगा। (Mumbai travelers)

अटल सेतु और वांद्रे-वरली सी लिंक को एक-दूसरे से डायरेक्ट और सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए यह कनेक्टर मार्ग कार्य करेगा। नवी मुंबई से मध्य और दक्षिण मुंबई जाने वाले यात्रियों को इसका अधिक फायदा होगा। रोज़ाना कामकाजी यात्रियों का समय बचेगा और वे बिना सिग्नल और ट्रैफिक के यात्रा कर पाएंगे।

शिवडी-वरली एलिवेटेड कनेक्टर मुंबई की कनेक्टिविटी में एक बड़ा बदलाव लाने वाला है। यह कनेक्टर, अटल सेतु के लिए MMRDA की ट्रैफिक डिस्पर्सल सिस्टम का एक अहम हिस्सा होगा और मुंबई की यातायात को और तेज़ बनाएगा। यह 4.5 किलोमीटर लंबा, 4-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर अटल सेतु को वांद्रे-वरली सी लिंक और मुंबई कोस्टल रोड प्रोजेक्ट से सीधे जोड़ देगा। इससे अटल सेतु से वांद्रे-वरली सी लिंक तक बिना रुकावट के सफर करना संभव होगा।

इसके परिणामस्वरूप, मध्य और दक्षिण मुंबई के अलावा पश्चिम उपनगरों की ओर जाने वाले नवी मुंबई के यात्रियों को सिग्नल-मुक्त यात्रा का अनुभव होगा, साथ ही उनका समय भी बच सकेगा। वांद्रे-वरली और मुंबई कोस्टल रोड से अटल सेतु तक करीब 15 से 20 प्रतिशत यातायात को सीधे अटल सेतु की ओर मोड़ा जा सकेगा। (Mumbai travelers)

शिवडी-वरली एलिवेटेड कनेक्टर एक इंजीनियरिंग का शानदार उदाहरण साबित होगा। प्रभादेवी स्टेशन पर 3 हजार मेट्रिक टन वजन वाला डबल डेकर रोड ओवर ब्रिज (ROB) बनाया जाएगा। यह डबल डेकर ब्रिज मध्य और पश्चिमी दोनों रेलवे मार्गों को पार करेगा। इस पुल का निर्माण सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, अत्याधुनिक पुश-पुल तकनीक का उपयोग करके किया जाएगा।

Also Read : Raj- Fadnavis Meet : राज ठाकरे-फडणवीस मुलाकात से राजनीति गरम।

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़