ताजा खबरेंपॉलिटिक्स

मुंबई किसी के बाप की नहीं, महाराष्ट्र की है- देवेंद्र फडणवीस

483

कर्नाटक के मंत्री द्वारा मुंबई को केंद्र-शासित प्रदेश बनाने की मांग को लेकर अब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का रिएक्शन सामने आया है। कर्नाटक के शिक्षा मंत्री सीएस अश्वथ नारायण के बयान की विधानसभा में निंदा की गई और उन्हें फडणवीस ने जवाब भी दिया. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा को सूचित किया है कि वह नारायण के बयान के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री से शिकायत करेंगे कि मुंबई महाराष्ट्र का है और किसी का नहीं है।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, मुंबई महाराष्ट्र की है और हम मुंबई पर दावा करने वाले किसी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुंबई महाराष्ट्र की है, किसी के बाप की नहीं है। कर्नाटक के मंत्री ने जो बयान दिया उसका हम पुरज़ोर विरोध करते है और हम इस बारे में केंद्रीय गृहमंत्री से इसकी शिकायत भी करेंगे।

Also Read: PM मोदी की माँ अस्पताल में भर्ती अचानक बिगड़ी तबियत

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़