मुंबई के गोवंडी यानी एम पूर्व मनपा कार्यालय अंतर्गत क्षेत्र में खसरा प्रकोप के चलते मुंबई महानगरपालिका प्रशासन पूरी तरह से मुश्तैद दिख रही है । मुंबई महानगरपालिका के सभी प्रभागों में बैद्यकिय आरोग्य अधिकारी जनता का स्वास्थ्य अच्छा रहे इसलिए आशा (स्वास्थ्य सेविका कर्मचारी ) द्वारा खसरा के प्रती जनजागृती करने में जुटे है ।
वहीं मुंबई के एम पूर्व गोवंडी मनपा विभाग क्षेत्र में खसरा के मरीज पाए गए और कुछ लोगों की खसरा की वजह से मौत भी हुई है । बहरहाल एम पूर्व समेत पास के मनपा कार्यालय एम पश्चिम चेंबूर में खसरा से निपटने के लिये प्रथम जनता ने सतर्क होकर रहने की अपील की जा रही है
खसरा के लक्षण जैसे दिखने लगे या महसूस होने लगे तो तुरंत नजदिकि मुंबई मनपा दवाखाने में जाकर इलाज करना चाहिये ऐसा बैद्यकिय स्वास्थ्य अधिकारी एम पश्चिम चेंबूर मनपा विभाग कि डॉक्टर पुजा देसाई ने बताया है।
खसरा प्रकोप मुंबई में बढ़ते आसार को देखते हुए एम पश्चिम चेंबूर मनपा कार्यालय में जाकर हमारे मेट्रो मुंबई के सिनियर रिपोर्टर विनोद कांबले ने लिया। यहा जायजा लेने पर पता चला एम पश्चिम चेंबूर कार्यालय का स्वास्थ्य डिपार्टमेंट डॉक्टर पुजा देसाई के निर्देश पर सचेत होकर जनजागृती के कार्य में जुटे हुए है।
Also Read: मुंबई में बढ़ते मामले खसरे के बीएमसी ने जागरूकता बढ़ाई