Mumbai Local : सोशल मीडिया पर मुंबई लोकल ट्रेन में दो महिलाओं की लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सफर के दौरान किसी बात को लेकर दोनों महिलाओं के बीच बहस शुरू हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। (Mumbai Local )
विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला ने गुस्से में दूसरी को थप्पड़ जड़ दिया। जवाब में दूसरी महिला ने भी उसी अंदाज में थप्पड़ मारा, जिसके बाद मामला और बिगड़ गया। दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचना शुरू कर दिया और जमकर झोंटा-झोंटी हुई।
लोकल ट्रेन में सफर कर रहे अन्य यात्री दोनों को छुड़ाने की कोशिश करते नजर आए। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने किसी तरह उनकी लड़ाई रोकी। हालांकि, इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया था। (Mumbai Local )
यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और इसे अब तक 29 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कई यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं, तो कुछ ने मुंबई लोकल में आए दिन होने वाली बहसों पर भी चर्चा की है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि झगड़े की असली वजह क्या थी।
ALso Read : Famous Singer : रमेश जुले साइबर फ्रॉड के शिकार, बैंक से करोड़ों हुए साफ़