कोरोनाठाणेताजा खबरेंनाशिकपालघरपुणेपॉलिटिक्समीरा भयंदरमीरा रोडमुंबईराष्ट्रीय

मुम्बई को कोरोना की तीसरी लहर से खतरा नहीं-BMC

366

कोरोना की तीसरी लहर की संभावना से डरे हुए मुंबईवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। बृहनमुंबई महानगर पालिका ने हाईकोर्ट में दावा किया है कि मुंबई में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा नहीं है। मुंबई में टीकाकरण और कोरोना मरीजों के मौजूदा आंकड़ों का हवाला देते हुए नगर निगम ने कोर्ट में स्पष्ट कि मुंबई सुरक्षित है।

मुंबई में 42 लाख नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी हैं। वहीं
82 लाख नागरिकों ने पहली खुराक ली है। नगर निगम ने यह भी कहा है कि टीकाकरण अभियान अच्छी तरह से चल रहा है। कोर्ट ने विकलांग और बीमार नागरिकों के टीकाकरण की मांग वाली याचिका पर सोमवार को सुनवाई की। उस वक्त मुंबई नगर निगम की ओर से कोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

Reported by – Rajesh Soni

Also Read – किसानों के साथ भारत-पाक युद्ध जैसा बर्ताव क्यों-संजय राउत

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़