उत्तर पश्चिम मुंबई (Mumbai)लोकसभा क्षेत्र के सांसद गजानन कीर्तिकर हाल ही में बालासाहेब की शिवसेना यानी शिंदे गुट में शामिल हुए है, ‘उनका शिंदे गुट में शामिल होना उत्तर पश्चिम मुंबई के मतदाताओं का अपमान है, इसलिए उन्हें तुरंत सांसद पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।’ इसी मांग को लेकर पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता संजय निरुपम के नेतृत्व में उत्तर पश्चिम जिला कांग्रेस कमेटी बुधवार 16 नवंबर को दोपहर 2 बजे बाइक रैली निकालने जा रही थी.लेकिन इससे पहले ही पुलिस संजय निरुपम को गिरफ्तार कर वर्सोवा थाने ले गई और बाइक रैली निकालने के आरोप में हिरासत में ले लिया.
Also Read :- https://metromumbailive.com/virat-kohli-birthday-celebration/