ताजा खबरें

मुंबई पुलिस ने मकर संक्रांति से पहले नायलॉन और चायनीज मांझा बेचने पर रोक

394

मुंबई : मुंबई में कोरोना के दो साल बाद पहला त्यौहार मकर संक्रांति शुरू होने वाला है इस त्यौहार को पतंग उत्सव भी काफी धूमधाम से मनाया जाता है मुंबई में जगह जगह लोग रंग-बिरंगे पतंग उड़ाते हैं ऐसे में मुंबई पुलिस ने मकर संक्रांति से पहले नायलॉन मांझा बेचने पर रोक लगा दिया है

मुंबई में 40 सालों पतंग की दुकान चलाने वाले राजेन्द्र ने कहा कोरोना के 2 साल के बाद फिर से पतंग उत्सव को लेकर लोगों में उत्साह है ऐसे में व्यापार बढ़ सकता है, लेकिन जिस तरह 10 से 15 साल पहले मकर संक्रांति त्योहार में मुंबईकर पतंग उत्सव मानते थे ऐसा अब नजर नहीं आरहा है आज के समय मे सिर्फ मकर सक्रांति में एक या दो दिन पहले ही लोग पतंग उत्सव मनाते हैं।

राजेन्द्र ने कहा हमने चाइनीस मांझा और नायलॉन मांझी का विक्री नहीं है क्योंकि यह मांजे जानलेवा होते हैं हम लोगों का ख्याल रखते हुए मुंबई पुलिस के आदेश के अनुसार बिक्री कर रहे हैं

आपको बता दे मुंबई पुलिस 14 जनवरी से 10 फ़रवरी तक पतंग उड़ाने के लिए नायलॉन के ‘मांझे’ के इस्तेमाल पर रोक लगाई हुई है, क्योंकि यह पक्षियों,पशुओं और इंसानों के लिए खतरनाक है। पतंग उत्सव के दौरान कटी पतंग पकड़ने पर दुघर्टना हादसे के लिए भी मुम्बई जागृत कर रही है।

Also Read: स्कूल के समक्ष सड़क की दुर्दशा; प्रिंसिपल ने कीचड़ में लोटपोट होकर किया प्रदर्शन

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़