नवी मुंबई के पाम बीच पर दिल दहला देने वाली घटना हुई है। जहाँ एक मुंबई आईआईटी की छात्रा के साथ पुलिस ने ही छेड़खानी की। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़िता की शिकायत के बावजूद सिपाही के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया. झकझोर देने वाली यह घटना कल सुबह तीन बजे हुई.
जानकारी के मुताबिक पीड़िता कल सुबह अपनी दोस्त के साथ नवी मुंबई के पाम बीच गई हुई थी. इसी दौरान वर्दी में एक पुलिस कांस्टेबल उनके पास पहुंचा। वह उन दोनों से पूछता है कि वे यहां क्या कर रहे हैं। पुलिस ने उनसे कुछ गलत सवाल भी पूछे। पीड़ित लड़की और उसकी सहेली का आरोप है कि जब उन्होंने जवाब देने से इनकार किया तो पुलिस ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की। यह सब चल ही रहा था कि एक कार उधर से गुजर रही थी। कार में सवार लोगों ने दोनों की मदद की और उन्हें नवी मुंबई के सांगपाड़ा पुलिस स्टेशन ले गए। लेकिन वहां भी पुलिस द्वारा उन्हें डराया धमकाया गया और उनका केस भी दर्ज नहीं कराया गया। इसके बाद दोनों वापस आईआईटी कैंपस आ गए। वहां उन्होंने पूरी घटना आईआईटी के डीन को सुनाई। लिहाजा डीन ने जोन 10 के डीसीपी से संपर्क कर इसकी जानकारी दी. इसकी सूचना मिलने के बाद मुंबई के पवई थाने में पीड़िता की जीरो एफआईआर दर्ज करायी गयी।
Also Read: BJP और RSS को गुरु के रूप में स्वीकारते हैं राहुल