ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई बनी रोड एक्सीडेंट की हॉटस्पॉट

614

देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई(Mumbai) दुनिया में सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले शहरों में से एक है। इसी वजह से सड़कों पर रोजाना लाखों की संख्या में वाहन भी चलते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा रोड एक्सीडेंट मुंबई में होते हैं।

महाराष्ट्र में हुई कुल सड़क दुर्घटनाओं में से 45% से अधिक सड़क दुर्घटनाएं मुम्बई में हुई है। राज्य में अप्रैल से जनवरी के बीच हुई कुल 19 हजार से ज्यादा सड़क दुर्घटनाओं में 5 हजार 333 लोगों की मौत हुई। जबकि 9 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। या बीच 8768 सड़क दुर्घटनाओं के साथ मुम्बई महाराष्ट्र में नंबर वन पोजीशन पर है।

परिवहन विभाग मेट्रो रेल, सड़क निर्माण, जल निकासी सुधार आदि शहर में जारी परियोजनाओं के काम को सड़क दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार मानते हैं। इसके अलावा सड़क पर गड्ढे और बैरिकेड्स के कारण भी कई बार हादसे हो जाते हैं। इस बीच 2021 में रोजाना महाराष्ट्र में 36 लोगों ने सड़क हादसे में जान गंवाई है। इसके अलावा एस्पेर्ट्स का मानना है कि मौजूदा सड़क की हालात मानसून के दौरान और खराब हो जाती है।
Reported by :- Rajesh Soni

Also Read ;- https://metromumbailive.com/it-is-not-possible-to-control-monkeypox-big-statement-of-who/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़