Mumbai to Goa : मुंबई और गोवा के बीच बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं, मुंबई से गोवा सड़क मार्ग से यात्रा में लगभग 12 से 13 घंटे का समय लगता हैं। अभी के समय में मुंबई से गोवा राजमार्ग पर चल रहे काम के चलते इस यात्रा में 15 घंटे तक का समय लगता है। कुछ जगहों पर ट्रफिक जाम की स्थिति बन जाती है।
लेकिन अब सभी परेशानी ख़त्म होने वाली है. अब मुंबई-गोवा यात्रा में सिर्फ 6 घंटे का समय लगने वाला है। मुंबई और गोवा के बीच रो-रो सेवा शुरू की जाएगी, जिससे मुंबई से गोवा तक सिर्फ छह घंटे में पहुंचा जा सकेगा। दोनों शहरो के बीच फेरीज जल्द ही मुंबई को गोवा से जोड़ने वाली रो-पैक्स बोट सेवा शुरू करेगी । (Mumbai to Goa)
इसलिए यह यात्रा आरामदायक और समय बचाने वाली होगी। मुंबई-मांडवा रो-रो सेवा संचालित करने वाली कंपनी एम2एम ने इटली से रोपेक्स खरीदा है। रोपेक्स फेरी 620 यात्रियों और 60 कारों को ले जा सकती है। मुंबई के मझगांव और गोवा के मोरमुगा के बीच रो-रो सेवा शुरू होने की संभावना है। पणजी पहुंचने के लिए अनुमति मांगी जा रही है तथा राज्य सरकार के साथ चर्चा चल रही है।
यदि मुंबई -गोवा रोपेक्स खोला जाता है तो एक बार में 620 यात्री और 60 कारें गुजर सकेंगी। मुंबई से गोवा की यात्रा में केवल छह से साढ़े छह घंटे का समय लगने की संभावना है। मुंबई-गोवा यात्रियों का छह से सात घंटे का समय बचेगा। मुंबई के मझगांव डॉक से फेरी सेवा शुरू होने जा रही है। गेवा में मोरमुगा डॉक तक नौका द्वारा पहुंचना संभव होगा। (Mumbai to Goa)
Also Read : Mumbai: तीसरे हवाई अड्डे का निर्माण जल्द शुरू, शहर को नई उड़ान!