ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

Mumbai : पानी संकट की चेतावनी जल्द हो सकती है पानी की कटौती

537
Mumbai : पानी संकट की चेतावनी जल्द हो सकती है पानी की कटौती

Mumbai :  जलापूर्ति करने वाली सात झीलों में जलस्तर तेजी से घट रहा है, जिससे शहर में पानी संकट की आशंका गहरा रही है। पिछले तीन हफ्तों में बढ़ते तापमान के कारण जल भंडार तेजी से कम हुआ है। मुंबई मनपा के अनुसार, 9 मार्च को झीलों का जलस्तर 45.08 फीसदी दर्ज किया गया, जो 24 फरवरी को 51 फीसदी था। यानी महज 15 दिनों में 6 फीसदी की गिरावट आई है। (Mumbai)

भारतीय मौसम विभाग ने 9 से 11 मार्च तक मुंबई में लू चलने की चेतावनी जारी की है, जिससे पानी की खपत और बढ़ने की आशंका है। मनपा अधिकारियों का कहना है कि पानी कटौती को लेकर इस हफ्ते समीक्षा की जाएगी. हालांकि जल भंडार करीब चार महीने तक चल सकता है, लेकिन यदि गर्मी का प्रकोप जारी रहा तो मानसून से पहले ही पानी की आपूर्ति में कटौती की जा सकती है।

प्रशासन के अनुसार, झीलों के जलस्तर में हर 1 फीसदी की गिरावट का अर्थ है कि पानी की उपलब्धता दो से तीन दिन कम हो सकती है। मुंबई को तानसा, भातसा, तुलसी, विहार, अपर वैतरणा, मध्य वैतरणा और मोडक सागर झीलों से पानी मिलता है, जिनकी कुल जल भंडारण क्षमता 14.47 लाख मिलियन लीटर है। (Mumbai)

पिछले साल भीषण गर्मी के कारण मई में जल कटौती करनी पड़ी थी। इस साल भी देर से बारिश होने की स्थिति में जल संकट गहरा सकता है। प्रशासन ने स्थिति पर कड़ी नजर बनाए रखने के साथ नागरिकों से पानी के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील की है।

Also Read : Malhar Certification : महाराष्ट्र में झटका मटन पर क्यों गरमाई सियासत?

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़