ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

Mumbaikars get relief from heat : अगले 2-3 दिन सुहावना रहेगा मौसम, तापमान रहेगा 18-19°C

4.5k

Mumbaikars get relief from heat : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। फरवरी में गर्म मौसम से परेशान रहने के बाद अब अगले दो-तीन दिनों तक तापमान 18-19°C के बीच रहने वाला है, जिससे मौसम सुहाना रहेगा।(Mumbaikars get relief from heat)

समुद्री हवाओं के कारण मुंबई में सुबह और दोपहर के समय ठंडक बनी रहेगी। हल्की ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी। मार्च की शुरुआत में मुंबईकरों को ठंडक का एहसास होगा, जिससे वे बिना किसी परेशानी के दिनभर की गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 4 मार्च को मुंबई में साफ आसमान रहेगा, लेकिन उमस बनी रहेगी।(Mumbaikars get relief from heat)

इससे पहले, फरवरी में 25 और 26 तारीख को मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया था, जिसमें तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई थी। इसके अलावा, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी सहित अन्य जिलों में भी फरवरी के दौरान अप्रत्याशित गर्मी देखने को मिली, जो आमतौर पर अप्रैल-मई में महसूस होती है।

Also Read : Abu Azmi’s Statement : अबू आजमी के बयान पर मुख्यमंत्री शिंदे की कड़ी प्रतिक्रिया, राज्य की राजनीति में बढ़ा तनाव

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़