ताजा खबरें

मुंबई की लोकल लेट, तकनिकी खराबी की वजह से परेशान हुए लोग

337

मुंबई (Mumbai)की लाइफलाइन लोकल से आज यात्रा आसान नहीं होगी। क्यूंकि सुबह तकनिकी खराबी की वजस से लोकल ट्रेनें लगभग 20 से 25 मिनट की देरी से चल रही है। जुईनगर के पास सिग्नल में खराबी के कारण वाशी से पनवेल मार्ग पर स्थानीय सेवा ठप हो गई। लेकिन अब फाल्ट ठीक कर लिया गया है। हालांकि, हार्बर रेलवे यातायात अभी भी बाधित है। लिहाजा स्थानीय यात्रियों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हार्बर लाइन में खराबी की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया और खराबी को दुरुस्त किया. हालांकि हार्बर रूट पर अभी भी ट्रेन लेट चल रहे है। रेल सेवा को बहाल करने में देरी होगी. फॉल्ट ठीक होने के बावजूद ट्रेन सेवाएं 20 से 25 मिनट की देरी से चल रही हैं। करीब एक घंटे तक हार्बर रेलवे लाइन पर यातायात ठप रहा। स्थानीय सेवाएं बाधित होने से सुबह काम पर जाने की हड़बड़ी करने वाले लोगों को आज देरी होगी।

Also Read :- https://metromumbailive.com/10-month-old-girl-thrown-out-of-moving-cab-after-molesting-mother-in-mumbai-dies/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़