डोंबिवली : (Dombivali)प्रेम विवाद में प्रेमिका की हत्या की घटना डोंबिवली के मानपाड़ा इलाके में हुई। इस बीच आरोपी ने पुलिस स्टेशन पहुचकर हत्या की बात कबूल कर ली। इस संबंध में डोम्बिवाली मानपाड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्त्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मानपाड़ा रोड स्थित पाइप लाइन परिसर की 42 वर्षीय निवासी महिला का अपने पड़ोसी संदीप अहिरे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी प्रेम संबंध को लेकर मृतक महिला और आरोपी संदीप का विवाद होता था। हालांकि बुधवार सुबह 11 बजे के बीच उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी संदीप ने अपने गुस्से पर नियंत्रण खो दिया और चाकू से मृत महिला की गर्दन पर आने बार गोद दिया। इसी बीच महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद पछताता आरोपी संदीप खुद मनपाड़ा पुलिस स्टेशन पहुंचा और हत्त्या करना कबूल किया ।जिसमे उसने पुलिस को कहा कि उसने पड़ोस में रहने वाली महिला की हत्या करदी है। आरोपी संदीप शादीशुदा नहीं है लेकिन महिला शादीशुदा है। मानपाड़ा पुलिस ने बताया कि महिला का पति एक निजी कंपनी में कार्यरत है। कल्याण के पुलिस उपायुक्त सचिन गुंजल, सहायक पुलिस आयुक्त सुनील कुराडे, मानपाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शेखर बागड़े घटना की आगे की जांच कर रहे हैं।
Also Read :- https://metromumbailive.com/mumbaikars-should-not-go-out-of-the-house-it-can-be-fatal/