ताजा खबरें

शिव मंदिर के पास मुस्लिम कब्रिस्तान, हजारों लोग सड़को पर

340

अंबरनाथ : मुम्बई के करीब अंबरनाथ में 960 साल पुराना शिव मंदिर है, इसी मंदिर के बगल में कुछ नेता और अधिकारियों के फायदे लिए मुस्लिम समुदाय के लिए कब्रिस्तान बनाने निर्णय लिया गया है. इस जगह कब्रिस्तान बनाने को लेकर अंबरनाथ के नागरिकों ने तीव्र विरोध करते हुए आज अंबरनाथ वासियों महामोर्चा निकाला है। इस मोर्चे में अंबरनाथ -उल्हासनगर-श्री मलंगगड इलाके के महिला-पुरूष, बुजुर्ग-बच्चे हजारो की संख्या में शामिल हुए हैं. यह मोर्चा अंबरनाथ के शिव मंदिर से सुरु होकर उल्हासनगर मनपा तक निकाला गया है।
अंबरनाथ ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि, यहां कब्रिस्तान नही होना चाहिए इसके लिए हजारों की संख्या में यह आंदोलन किया जा रहा है. हर साल यहां के गणेश विसर्जन घाट, शिव मंदिर और यात्रा में लाखों लोग शामिल होते हैं। इन सभी बातों को मनपा ने विचार नही किया, लोगो की आस्था से खिलवाड़ किया जा रहा है और कुछ नेता और अधिकारियों के फायदे लिए शिव मंदिर के बगल में कब्रिस्तान बनाने निर्णय लिया गया है।

Also Read: मनसे प्रमुख राज ठाकरे के भाषण के बाद एक बार फिर महाराष्ट्र में गरमाया भोंगा का मुद्दा

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़