Mumbai Station Rename News: मुंबई में हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने 8 स्टेशन के नाम बदले थे। मुंबई में जिन लोकल रेलवे स्टेशन के नाम बदले गए उनमे लालबॉग, डोंगरी, कालाचौकी, माज़गांव, तीर्थकर पार्श्वनाथ, मरीन लाइन्स, चर्नी रोड और मुंबई सेंट्रल शामिल है। अब मुंबई में मस्जिद रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग उठ रही है। (Mumbai masjid bunder railway station)
बदलने वाला है मस्जिद रेलवे स्टेशन का नाम ?
मुंबई में जिस तरह योगी स्टाइल में महाराष्ट्र सरकार ने 8 स्टेशन के नाम बदले उसे देखते हुए महारानी अहिल्याबाई होलकर शिवशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवधारी पाल ने अब मुंबई के मस्जिद रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग की उन्होंने कहा की मस्जिद स्टेशन का नाम बदलकर अहिल्याबाई होलकर होना चाहिए। मस्जिद रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग का कई लोगों ने समर्थन किया है। (Mumbai station latest news)
मुंबई का यह मस्जिद रेलवे स्टेशन (Masjid Railway Station) साउथ मुंबई में मस्जिद बंदर (Masjid Bunder) एरिया में स्थित है। मुंबई रेलवे के सेंट्रल और हर्बल लाइन में यह स्टेशन आता है।
Also Read: 4 अप्रैल तक मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर सफर करने से पहले पढ़ लेना ये न्यूज़