महाराष्ट्र (Maharashtra)चंद्रपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है। जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे, शायद आपको यकीन भी ना हो। लेकिन हम जो बात कर रहे हैं वह बिल्कुल सच है। किसी के घर में कोई बच्चा पैदा हुआ तो घर में खुशी का माहौल रहता है। परिवार वाले बड़े ही धूमधाम से नामकरण विधि करते हुए बच्चे का नाम रखते हैं। ये तो आपने देखा और सुना होगा लेकिन चंद्रपुर के ब्रह्मपुरी तहसील के किन्ही गांव में एक कुत्ते के बच्चे का नामकरण पूरे धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ महाराष्ट्रीयन परंपरा के मुताबिक किया गया है।
हैं ना हैरान करने वाली बात, हां यह सच है दरअसल पिछले 5 सालों से गांव में एक कुत्तिया रहती है, उसके सीधे स्वभाव के कारण गांव में सबकी प्यारी हो गई है। मोहल्ले के सभी घरों से उसे खाने को दिया जाता है हाल ही में इस कुत्तिया ने बच्चे को जन्म दिया तो गांव वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। गांव में रहने वाली अनुसया सहारे से बच्चे की देखभाल करने का जिम्मा उठाया गया है। और गांव के रविंद्र प्रधान और मनोज सहारे ने अपने खर्चे पर कुत्ते के बच्चे का नामकरण विधि करने का फैसला लिया। हनुमान मंदिर परिसर में नामकरण विधि का कार्यक्रम आयोजित किया गया पूरे गांव को न्योता दिया गया।
गाजा बाजा माइक डेकोरेशन सभी का इंतजाम किया गया। गांव के लोग जुट गए और शुरू हो गया कुत्ते के बच्चे का नामकरण विधि का कार्यक्रम। एक फोटोग्राफर कि वह भी गांव के लोगों ने अपने मोबाइल पर पूरा कार्यक्रम रिकॉर्ड कर पूरा कर दिया। महाराष्ट्रीयन गीत गाते हुए महिलाओं ने कुत्ते के बच्चे का नाम ‘मोती और खंडोबा’ रखा। नामकरण कार्यक्रम को देखने पर गांव जुटा हुआ था
Also Read :- https://metromumbailive.com/maharastra-mumbai-eknath-shinde/