ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

New Motor Vehicle Rules : जुर्माना और सजा में हुई भारी बढ़ोतरी

569
New Motor Vehicle Rules : जुर्माना और सजा में हुई भारी बढ़ोतरी

New Motor Vehicle Rules : भारत सरकार ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए नए मोटर वाहन नियम लागू किए हैं। ये नए नियम 1 मार्च 2025 से प्रभावी हो चुके हैं और अब ट्रैफिक उल्लंघन पर जुर्माने को 10 गुना तक बढ़ा दिया गया है। अगर आप नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाते हैं, तो पहले के मुकाबले आपको 10,000 रुपए का जुर्माना और 6 महीने तक की जेल हो सकती है। इससे पहले यह जुर्माना केवल 1,000 से 1,500 रुपए के बीच था। यदि दोबारा पकड़े जाते हैं, तो जुर्माना 15,000 रुपए और 2 साल तक की सजा हो सकती है।

नए नियमों में टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट न पहनने पर 1,000 रुपए का जुर्माना और साथ ही लाइसेंस तीन महीने के लिए रद्द हो सकता है। पहले यह जुर्माना केवल 100 रुपए था। कार चलाते समय सीट बेल्ट न पहनने पर भी 1,000 रुपए का जुर्माना लगेगा। इसके अलावा, यदि वाहन चलाते समय आप फोन का इस्तेमाल करते हुए पाए जाते हैं, तो आपको 5,000 रुपए का जुर्माना देना पड़ सकता है, जो पहले केवल 500 रुपए था। (New Motor Vehicle Rules)

नया नियम लाइसेंस और इंश्योरेंस के बिना गाड़ी चलाने पर 5,000 रुपए जुर्माना और इंश्योरेंस न होने पर 2,000 रुपए जुर्माना लगाने की बात करता है। प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) न होने पर 10,000 रुपए का जुर्माना और 6 महीने की जेल के साथ सामुदायिक सेवा की सजा हो सकती है। ट्रिपल राइडिंग करने पर 1,000 रुपए का जुर्माना और खतरनाक ड्राइविंग या रेसिंग करने पर 5,000 रुपए का जुर्माना लगेगा।

इसके अलावा, अगर आप आपातकालीन वाहनों को रास्ता नहीं देते, तो 10,000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। ओवरलोडिंग करने पर 20,000 रुपए का जुर्माना देना होगा। नाबालिगों के लिए भी नियमों को सख्त किया गया है, और अब नाबालिग द्वारा ट्रैफिक नियम तोड़े जाने पर 25,000 रुपए जुर्माना, 3 साल की जेल और वाहन का रजिस्ट्रेशन रद्द हो जाएगा। साथ ही, 25 साल तक लाइसेंस जारी नहीं होगा। इन नए नियमों से यह उम्मीद की जा रही है कि सड़कों पर सुरक्षा बढ़ेगी और ट्रैफिक उल्लंघन की घटनाओं में कमी आएगी। (New Motor Vehicle Rules)

Also Read :Bank Employees : 24-25 मार्च को हड़ताल, सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़