New Zealand : प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन और रॉयल न्यूजीलैंड नौसेना के नौसेना प्रमुख रियर एडमिरल गारिन गोल्डिंग ने मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेशी विध्वंसक आईएनएस सूरत का दौरा किया। पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, वाइस एडमिरल संजय जे. सिंह ने जहाज पर प्रधानमंत्री लक्सन का स्वागत किया।
दौरे के दौरान प्रधानमंत्री को आईएनएस सूरत की अत्याधुनिक डिजाइन, उन्नत तकनीक और सामरिक क्षमताओं के बारे में जानकारी दी गई। आईएनएस सूरत भारतीय नौसेना का नवीनतम निर्देशित मिसाइल विध्वंसक है, जिसे मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, मुंबई ने तैयार किया है और इसका डिजाइन भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो द्वारा विकसित किया गया है। इसे 15 जनवरी 2025 को नौसेना में शामिल किया जाएगा। इस युद्धपोत में 75% से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है, जो ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। (New Zealand)
इस दौरे के दौरान रियर एडमिरल गोल्डिंग ने वाइस एडमिरल संजय जे. सिंह से मुलाकात की और द्विपक्षीय नौसैनिक सहयोग व सामरिक संबंधों पर चर्चा की। उन्होंने नौसेना डॉकयार्ड के हेरिटेज हॉल का भी दौरा किया, जहां अप्रैल 2025 में न्यूजीलैंड के युद्धपोत एचएमएनजेडएस ते काहा की योजनाबद्ध यात्रा के लिए तकनीकी सहायता पर चर्चा की गई।
इसके अतिरिक्त, एडमिरल गोल्डिंग ने नौसेना डॉकयार्ड स्थित ‘गौरव स्तंभ’ पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच नौसैनिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कई गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें क्रॉस-डेक दौरे, खेल आयोजन और सामाजिक कार्यक्रम शामिल हैं। (New Zealand)
एचएमएनजेडएस ते काहा के प्रस्थान से पहले भारतीय नौसेना के साथ एक समुद्री साझेदारी अभ्यास (एमपीएक्स) भी आयोजित किया जाएगा। यह अभ्यास नौसैनिक परिचालनों में समन्वय को बढ़ाएगा और दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करेगा।
Also Read : Bhiwandi : नए राशन वितरण कार्यालय जल्द होंगे शुरू