ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

MVA में मराठा समाज को आरक्षण दिलाने की इच्छाशक्ति नहीं-नरेंद्र पाटिल

382

महाराष्ट्र (Maharashtra) में मराठा (Maratha) आरक्षण को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। केंद्र की भाजपा और राज्य की उद्धव सरकार आरक्षण के लिए एक दूसरा को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। वहीं इस बीच पंढरपुर पहुंचे अन्नासाहब पाटिल महामंडल के अध्यक्ष नरेंद्र पाटिल ने मराठा आरक्षण को लेकर ठाकरे सरकार पर निशाना साधा है।

नरेंद्र पाटिल ने कहा कि, ‘1990 के बाद कई मराठा समाज के मुख्यमंत्री हुए हैं। पर जोशी और फड़णवीस सरकार ने सिर्फ मराठा समाज के लिए काम किया।
ठाकरे सरकार के पास मराठा समाज को आरक्षण दिलाने की इच्छा शक्ति नहीं है।
फड़णवीस सरकार में इच्छा शक्ति थी, इसलिए उन्होंने आरक्षण दिलाया।

वहीं नरेंद्र पाटिल ने सवाल पूछा कि, ‘
ओबीसी आंदोलन , आशा वर्कर आंदोलन और चुनाव के दौरान कोरोना नहीं फैलता। सिर्फ मराठा समाज के आंदोलन के दौरान कोरोना कैसे फैलता है? हालांकि नरेंद्र पाटिल ने शरद पवार पर बोलने से इनकार कर दिया।

Report by : Rajesh Soni

Also read : पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़