ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

पुष्पा 2 नही अब पुष्पा 3 में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन

396

साल 2021 के आखिर में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली ‘पुष्पा-द राइज’ के दूसरे पार्ट ‘पुष्पा-द रूल’ को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन के स्टाइल से लेकर गानों का खुमार अभी भी लोगों पर चढ़ा हुआ है। लोगों के लिए पुष्पा २ के साथ-साथ एक और खुशखबरी है।फिल्म के नए सीक्वल को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।

फिल्म में लाल चंदन की तस्करी रोकने की तमाम कोशिशें करने वाले आईपीएस भंवर सिंह शेखावत एक्टर फहाद फासिल ने एक इंटरव्यू के दौरान बड़ा अपडेट दिया। ‘मलयंकुंजु’ फिल्म की प्रमोशन के दौरान उन्होंने बताया कि हाल ही में जब उनकी डायरेक्टर से बात हुई थी तो सुकुमार ने उन्हें हिंट देते हुए कहा था कि फिल्म के तीसरे भाग के लिए तैयर रहिए।

पार्ट तीन के लिए भी डायरेक्टर सुकुमार के पास बहुत सा मेटेरियल रेडी है।जबसे उन्होंने ये जानकारी शेयर की है फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।

Reported By :- Nitesh Thakur

Also Read :-https://metromumbailive.com/katrina-kaifs-unique-birthday-the-actress-was-seen-having-fun-with-her-brother-in-law/

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़