ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

अब मुख्यमंत्री ठाकरे के खिलाफ BJP दर्ज कराएगी 5 शिकायत, जानिए पूरा विवाद?

336

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को थप्पड़ मारने वाले बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तार तक होना पड़ गया है, अब तक यह विवाद थमा नहीं है। वहीं अब भाजपा ने भी शिवसेना को उसीकी भाषा में जवाब देने की तैयारी कर ली है। भाजपा की तरफ से भी अब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगी।

भाजपा अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ दशहरा रैली में मुख्यमंत्री ठाकरे द्वारा की गई टिप्पणी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगी। बीजेपी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ यवतमाल जिले के 5 थानों में शिकायत दर्ज कराएगी। इसकी जानकारी भाजपा के यवतमाल जिलाध्यक्ष नितिन भुतडा ने दी है।

इसलिए नारायण राणे के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद अब बीजेपी भी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कर शिवसेना को घेरने की तैयारी कर रही है। यवतमाल जिले के उमरखेड़ और यवतमाल समेत 5 पुलिस स्टेशनों में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

उद्धव ठाकरे ने सीएम योगी को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा था कि, ‘शिवाजी महाराज का राज्य अभिषेक करने के वहां से यहां गागाभट्ट आया था। उसने कितने सन्मान से राज्याभिषेक किया, और अब योगी आया। उन्होंने सीएम योगी की तुलना गैस के फुग्गे से की। वो चप्पल के साथ महाराज को हार पहनाने चले गया। ऐसा लग रहा था कि उसी की चप्पल से उसका मुंह फोड़ दिया जाए। उसकी औकात भी है क्या महाराज के पुतले के सामने खड़े होने की ?

Report by : Rajesh Soni

Also read : केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़