त्योहार और छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में रिजर्वेशन टिकट(Reservation Ticket) हासिल करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। लेकिन अब रिजर्वेशन टिकट प्राप्त करने के लिए यात्रियों को जदोजहद नहीं करनी पड़ेगी। क्योंकि अब यात्री ट्रेन में यात्रा के दौरान भी रिजर्वेशन टिकट बुक कर सकते हैं।
दरअसल, रेलवे प्रशासन ने हेंड हेल्ड टर्मिनल नाम की प्रणाली विकसित की है। टिकट चेकर के हाथों में रहने वाले इस HHP यंत्र से अगले स्टेशन पर उपलब्ध रिजर्वेशन टिकटों की जानकारी मिल पाएगी। इस यंत्र की मदद से रेलवे स्टेशनों पर रिजर्वेशन टिकट की जानकारी एक क्लिक पर मिलेगी।
आपको मालूम हो कि, रेलवे के हर एक स्टेशन के पास रिजर्वेशन टिकटों का कोटा होता है। कई बार इन स्टेशनों के रिज़र्वेशन टिकट काम नहीं आते। वहीं अब HHP यंत्र की मदद से कौनसे स्टेशन पर टिकट मिल सकता है, इसकी जानकारी मिल पाएगी।
Reported By :- Rajesh Soni
Also Read :-https://metromumbailive.com/mumbais-busiest-railway-station-csmt-will-have-a-makeover/