मुंबई (Mumbai)का टाटा अस्पताल कैंसर मरीज़ के इलाजों के लिए काफी प्रसिद्ध है। टाटा अस्पताल में कैंसर मरीज़ों का कम पैसों में इलाज़ होता है और इसके साथ-साथ कई मरीज़ों को ट्रस्ट द्वारा पैसों की मदद भी प्रदान की जाती है। वही अब मुंबई में ब्रेस्ट कैंसर का इलाज़ सिर्फ एक हज़ार रुपये में हो जाएगा। इसकी जानकरी खुद टाटा अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा दी गई है।
टाटा अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा किये गए शोध के बदौलत यह बात भी सामने आई है कि योग और व्यायाम करने से ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों की मृत्यु दर में 15 प्रतिशत की कमी आई है। इससे हर साल करीब 4 हजार मरीजों की जान बचेगी। टाटा हॉस्पिटल के इस शोध को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नोटिस किया जा रहा है। 50 साल से कम उम्र की महिलाओं में ट्रिपल-नेगेटिव स्तन कैंसर, स्तन कैंसर का एक बहुत आक्रामक प्रकार है। पहले सभी प्रकार के कैंसर के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवा के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णायक सबूत नहीं था।लेकिन अब ब्रेस्ट कैंसर के इलाज़ के लिए एक दवा पर मुहर लगा दी गई है।
Also Read :- https://metromumbailive.com/some-important-rules-related-to-traffic-in-india/