ताजा खबरें

अब फोन पर नहीं दिखेगा अनजान नंबर, फ़ोन करनेवाले का नाम भी आएगा

343
Caller Name Presentation
Caller Name Presentation

केंद्र सरकार (Central government)के दूरसंचार विभाग ने अपने इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा लिए गए नए फैसले के मुताबिक फोन पर अब अनजान नंबर नहीं बल्कि सिर्फ कॉल करने वाले का नाम दिखेगा।
यह सरकार का एक बहुत बड़ा और अहम फैसला माना जा रहा है। खासतौर पर इससे अपराधी डरेंगे। क्योंकि इससे पुलिस को मोबाइल फोन के जरिए अनजान नंबर से कॉल करने वाले की जानकारी आसानी से हासिल करने में मदद मिलेगी।

केंद्र सरकार के नए फैसले के मुताबिक फोन करने वाले का सीधा नाम मोबाइल स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा। दूरसंचार विभाग ने कहा है कि सिम कार्ड खरीदते वक्त जिस व्यक्ति का नाम फॉर्म में होगा उसका नाम मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा.दूरसंचार विभाग के इस फैसले से अब नागरिकों को बिना किसी एप के अपने मोबाइल फोन पर अपना नाम देखने की सुविधा मिलेगी। यह निर्णय सीधे कॉल करने वाले का नाम प्रकट करेगा, जिससे कॉल उठाने वाला व्यक्ति सतर्क हो जाएगा कि उसे क्या या कैसे कहना है।कई लोग मोबाइल फोन के जरिए कई लोगों से संपर्क कर उन्हें लूटने या परेशान करने की कोशिश करते हैं। अक्सर हमें स्पैम कॉल्स आती हैं। उन स्पैम कॉल्स के जरिए नागरिकों से उनके बैंक खातों से जुड़ी निजी जानकारी मांगी जाती है। केंद्र सरकार ने मोबाइल फोन के जरिए इस तरह के अनाचार पर अंकुश लगाने के लिए अहम कदम उठाया है।

Also Read :- https://metromumbailive.com/maharastra-2/

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़