भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा(Nupur Sharma) द्वारा पैगम्बर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी करने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। नूपुर के खिलाफ देश से लेकर विदेश तक प्रदर्शन हो रहे हैं। हालांकि कुवैत में भारतीय समेत सभी अप्रवासी एशियाई लोगों को महँगा पड़ गया।
दरसअल, 10 जून को कुवैत के फहाहील इलाके में प्रदर्शन करने वाले भारतीयों समेत सभी अप्रवासी एशियाई लोगों के सख्त कार्रवाई का फैसला लिया गया है। इन सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। और अब इन सभी लोगों को देश डिपोर्ट किया जाएगा।
फहाहील इलाके में ये लोग जमा होकर प्रदर्शन कर रहे थे। तभी में भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। इन सभी को ट्रकों से भरकर ले जाया गया। वहां के कानून का उल्लंघन करने के आरोप में इन सभी लोगों का वीजा रद्द कर दिया गया। वहीं इन सभी लोगों को निर्वासन केंद्र भेजा गया है। अब इन सभी प्रवासियों को वापस भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इन लोगों को प्रदर्शन के लिए किसने उकसाया था?
Reported By :- Rajesh Soni
Also Read :- https://metromumbailive.com/aimims-attempt-to-riot-in-the-movement-the-police-registered-a-crime/