मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर औरंगाबाद की जिंसी पुलिस ने नायलॉन मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 8 लाख 50 हजार रुपये कीमत का नायलॉन मांजा जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. शहर के नवाबपुरा स्थित मुदासिर अहमद के घर से जिंसी पुलिस ने करीब ढाई लाख रुपये कीमत का नायलोन मांजा जब्त किया है. संक्रांति की पूर्व संध्या पर नायलोन के खिलाफ की गई इस व्यापक कार्रवाई ने नायलोन मांजा विक्रेताओं को खासा हिला कर रख दिया है। दूसरी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच ने कैसर कॉलोनी स्थित एक गोदाम में छापेमारी कर छह लाख 49 हजार रुपये कीमत का नायलॉन मांजा जब्त किया. दोनों के खिलाफ सिटी चौक थाने में मामला दर्ज किया गया है।
Also Read: नवी मुंबई में ट्रैफिक पुलिस द्वारा बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों को हेलमेट का वितरण