मुंबई : मुंबई से सटे कल्याण में एन्टी करप्शन ने नगर निगम के सहायक सुरक्षा अधिकारी को घुस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका के असिस्टेंट सेक्युरिटी ऑफिसर भरत बुले हर महीने निजी सुरक्षा रक्षक से 1 हजार रुपये घुस लेते हैं। निजी रक्षक द्वारा एन्टी करप्शन से शिकायत करने पर आज शनिवार को ठाणे एन्टी करप्शन ने भरत बुले को मात्र 1 हजार रुपये की घुस लेते गिरफ्तार किया है। आपको बतादें कि कल्याण-डोंबिवली म्युनिसिपल कारपोरेशन में इससे पहले भी एंटी करप्शन की रेड कई बार पड़ चुकी है इसके बावजूद मनपा अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
Also Read: नागपुर में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, प्रतिकार करने पर सिर पर कुल्हाड़ी से हमला