ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

राज्यपाल के बहाने राउत ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना कहा-‘BJP राज्यपाल की मदद से सत्ता हासिल करने की कोशिश में’

403

महाराष्ट्र की उद्धव सरकार और राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी के बीच तनातनी जारी है। पिछले कुछ दिनों से महाविकास आघाडी सरकार (MVA) के नेता राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी पर हमलावर है। एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने भगत सिंह कोशियारी पर निशाना साधते हुए कहा था कि, ‘आप उत्तराखंड के मुख्यमंत्री नहीं बल्कि महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। इस बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी के बहाने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है।

उन्होंने कहा कि, ‘शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है। वहां भाजपा राज्यपालों के माध्यम से सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के कुछ जिलों के दौरे पर हैं। इस दौरान वे जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

Report by : Rajesh Soni

Also read : सोमवार से ठाणे में बार और रेस्टोरेंट मालिकों की अनिश्चिकालीन हड़ताल, नए गाइडलाइंस का विरोध

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़