भारतीय सेना की उत्तरी कमान ने 75वें सेना दिवस, 2023 की पूर्व संध्या पर इच्छुक युवा छात्रों और अभिभावकों के लिए सरकारी डिग्री कॉलेज उधमपुर के परिसर में ‘अपनी सेना को जानें – सैन्य उपकरण प्रदर्शन’ का आयोजन किया। इस अवसर पर मेजर जनरल एसएस पाटिल कमांडर 71 सब एरिया उधमपुर मुख्य अतिथि मौजूद थे।
15 जनवरी, 1949 को भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभालने वाले फील्ड मार्शल कोदंडेरा एम. करियप्पा की याद में हर साल सेना दिवस मनाया जाता है। एक छात्रा वंशिका ने कहा, “विभिन्न प्रकार के सैन्य उपकरणों और हथियारों को प्रदर्शित किया गया और सेना में नामांकन के बारे में सभी जानकारी साझा करने के लिए एक सूचना कियोस्क स्थापित किया गया था।”
इस अवसर पर सेना के पाइप बैंड ने मार्शल धुन बजाई। सेना के डॉग स्क्वायड ने भी कई तरह के करतब दिखाए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एएलएच (डब्ल्यूएसआई) डिस्प्ले है। एक अन्य छात्र तेजस्वी ने कहा, “सैनिकों ने सेना के बारे में अपने प्रश्नों और जिज्ञासाओं को दूर करने के लिए छोटे बच्चों और युवाओं से बातचीत की।”
बड़ी संख्या में बच्चो के साथ उनके माता-पिता और दोस्तों ने इस प्रदर्शन को देखा। स्थानीय युवा सेना के उपकरणों के भव्य प्रदर्शन से रोमांचित और प्रेरित हुए, जो जम्मू-कश्मीर यूटी में नागरिक-सैन्य संबंधों को बढ़ावा देने में एक लंबा रास्ता तय करेगा।
Also Read: “मोहल्ला क्लीनिकों के लिए फंड रोकने वाले” अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की