मुंबई (Mumbai)से सटे अम्बरनाथ जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। गले में मछली का कांटा फंसने से छह महीने के बच्चे की मौत हो गई। खेलते समय बच्चे ने मछली को मुंह में डाल लिया। जिसके बाद दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई।ये घटना अंबरनाथ के उलान चॉल में हुई।
सरफराज अंसारी अपने परिवार के साथ अंबरनाथ पश्चिम के उलान चाल इलाके में रहते हैं। उनका शाहबाज़ नाम का एक 6 महीने का बेटा था। गुरुवार की रात शहबाज अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। खेलने के बाद वह अचानक रोने लगा। तो दूसरे बच्चों ने शहबाज के माता-पिता को सूचना दी। शहबाज के माता-पिता उस जगह पहुंचे जहां शहबाज खेल रहा था ,जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर को इस बात का अंदाजा नहीं लग सका की वहां शहबाज के साथ असल में हुआ क्या है. इसलिए शाहबाज के माता-पिता उसे उल्हासनगर के सरकारी केंद्रीय अस्पताल ले गए। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही शहबाज की मौत हो गई। जब डॉक्टर ने शहबाज की जांच की तो पाया कि बच्चे के गले में एक मछली फंसी हुई थी और इस वजह से दम घुटने से उसकी मौत हो गई. डॉक्टर ने उसके गले से मछली निकाल दी।
Also Read :- https://metromumbailive.com/filmmaker-ashok-pandit-filed-a-complaint-against-actress-richa-chadha-at-juhu-police-station/